सैदपुर: ईशोपुर में हुई रात्रि ग्राम चौपाल में महिला ने मंत्री और DM के सामने भर्ती में रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, होगी जांच
ईशोपुर में शनिवार की रात सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित रात्रि चौपाल में योगी सरकार में स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन इत्यादि से जुड़े मुद्दे उठाए।