जहाज़पुर: नागदी बांध में गिरा कंटेनर, चालक और परिचालक के फंसे होने की आशंका
नागदी बांध में गिरा कंटेनर, चालक-परिचालक के फंसे होने की आशंका जहाजपुर। थाना क्षेत्र के नागदी बांध स्थित सगस बाबा मोड़ पर असंतुलित होकर एक कंटेनर बांध में गिर गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक के वाहन में फंसे होने की आशंका है। सूचना पर डीवाईएसपी रैवडमल मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम दोनों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।