मुरैना नगर: डॉक्टर व उनके साथियों पर फर्जी अनुबंध पत्र बनाकर बड़ोखर क्षेत्र में भवन हड़पने की कोशिश का आरोप, एसपी ऑफिस में आवेदन
डॉक्टर और उनके साथियों पर फर्जी अनुबंध पत्र बनाकर बड़ोखर क्षेत्र में भवन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। बता दे कि शहर के बड़ोखर क्षेत्र स्थित एक भवन को लेकर धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मंगलवार को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।