मलिहाबाद: रहीमाबाद में आग लगने के बाद किसान की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
रहीमाबाद क्षेत्र में किसान के गेहूं के खेत में आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने के बाद तकरीबन एक बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरीके से राख हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद आसपास के खेतों के मालिकों में भी दहशत का माहौल देखा गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जाम नजर आई।