बीना: ग्राम नौगांव में 27 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Aug 22, 2026 27 वर्षीय अंजली पति राहुल निवासी ग्राम नौगांव को परिजन शनिवार सुबह सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद नव विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली थी। जिसे फांसी के फंदे से उतरने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया था।