गया टाउन सीडी ब्लॉक: घर से बिना बताए निकली 1 नाबालिग लड़की गया रेलवे जंक्शन पहुंची, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर सुपुर्द किया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 1 नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 डरी सहमी अवस्था में देख पूछताछ की गई।जिसमें वह टेकारी की रहने वाली बताई है।घर वाली को बिना बताए गया जंक्शन आई थी।