रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 से लावारिस हालत में 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
रफीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 से रेलवे पुलिस ने शनिवार की शाम 7 बजे लावारिस अवस्था में विभिन्न ब्रांड की 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। रेलवे इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,664 बताई गई है। उन्होंने कहा कि लावारिस हालत में मिली शराब को जब्त कर लिया गया है।