आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित जिला व प्रखंड स्तर के शिक्षा अधिकारी शामिल हुए।
📍 बैठक के मुख्य निर्देश व फैसले:
आदर्श विद्यालय: जिले के 14 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्कूलों को 'सरस्वती विद्या निकेतन' (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया जा रहा है। उद्घाटन की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
नामांकन अभियान: जिले में अब तक 3,37,809 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। शेष लक्ष्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने की हिदायत दी गई।
निजी स्कूल व RTE: निजी विद्यालयों की मान्यता और ई-संबंधन पोर्टल पर लंबित आवेदनों का सत्यापन एक सप्ताह में करने तथा RTE नियमों व इनटेक कैपेसिटी में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डिजिटल अटेंडेंस (FRS): सभी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों का शत-प्रतिशत फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा गया।
भवन व भूमि: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता के प्रस्ताव जिला समन्वय समिति में भेजने और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में शत-प्रतिशत नामांकन व सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
#Gopalganj #EducationReview #IdealSchools #EnrollmentDrive #SmartAttendance #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar