बागीदौरा: श्री घोटिया आंबा धाम से श्री जागेश्वर महादेव मंदिर बड़ोदिया तक निकली विराट कावड़ यात्रा
बड़ोदिया सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा श्री जागेश्वर महादेव कावड़ यात्रा संघ के तत्वावधान मेंआज मंगलवार सुबह 11बजे श्री घोटिया आंबा धाम से श्री जागेश्वर महादेव मंदिर बड़ोदिया तक विराट कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु एवं भक्त सम्मिलित हुए। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भरी कांवड़ कंधों पर उठाकर नंगे पांव पैदल