खानपुर: खानपुर कस्बे से शादी समारोह में गया युवक 17 दिन से लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
खानपुर कस्बे से शादी समारोह में गया हुआ युवक 17 दिन से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। युवक की पत्नी शोभा ने आज बुधवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि वह वह उसका पति जितेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी खानपुर टोडी मोहल्ला सातलखेड़ी गांव में विवाह समारोह में गए थे पति-पत्नी में कहासुनी होने के चलते पति जितेंद्र 3 मई 2026 को रात 8:00 बजे घर से निकला ।