मछलीशहर: मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा बहू व आशा संगीनियों का पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहू व आशा संगीनियों का पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना चल रहा है। धरने को संबोधित करते हुए आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो लखनऊ में विशाल प्रदर्शन होगा।अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सिंह ने किया। धरने को कांग्रेस की नेता रेखा सिंह ने भी समर्थन दिया।