मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गरियांव बाजार स्थित पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के पटाखे जलकर राख
गरियांव बाजार स्थित पटाखा गोदाम में सोमवार सायं अचानक आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि गोदाम की छत टीन सेड उड़ गया और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तबतक लाखों रुपए कीमत के पटाखे जलकर राख हो गए।थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि असरफ अली की मां के नाम पर लाइसेंस है और यह लोग पटाखा बनाने का कारोबार करते हैं।