मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के सजईंकला खुर्द गांव में घास लेकर घर आ रही युवती को पड़ोसियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
सजईंकला खुर्द गांव में तबस्सुम (26) पुत्री नसीर अहमद जो खेत से घास लेकर घर की तरफ आ रही थी आने-जाने को लेकर उसके पड़ोसियों से कहासुनी हो गयी। इसी बीच रहीस पुत्र करमुल्ला, शाहीम, शाहीद पुत्रगण रहीस व शहनाज पत्नी बरकत अली तबस्सुम को लाठी-डण्डों से मारने लगे जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी।