मछलीशहर: मछलीशहर नगर में स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
मछलीशहर। लोकसभा चुनाव और त्योहार को शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया है। सीओ गिरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ के साथ पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस के जवानों ने पूरे नगर में भ्रमण किया। नगर में भ्रमण के दौरान लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील भी की।