मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा 2 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर पुराफगुई नहर पुलिया कस्बा मछलीशहर से अभियुक्त मो0 साहेब अंसारी पुत्र मो0 सनजेब अंसारी निवासी पुराफगुई थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी हुई है। कौरहा नहर पुलिया से सुबह 7:00 बजे राजेश यादव निवासी तारापुर थाना मछलीशहर को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।