रावला: रीको एरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रावला थाना पुलिस ने रीको एरिया में कार्रवाई करते हुए हथकड शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 2 लीटर हथकड शराब बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया गया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।