गुलाबगंज: हतियाखेड़ा में 100 साल पुराने हनुमान मंदिर निर्माण में दबंगों द्वारा कब्जे का आरोप, कलेक्टर से शिकायत
गुलाबगंज तहसील के ग्राम हतियाखेड़ा में 100 साल पुराना हनुमान मंदिर है ग्रामीण कुछ महीनो से इसके निर्माण की प्रक्रिया कर रहे हैं। लेकिन मंदिर के जमीन की कुछ भूमि पास में मौजूद खेत मालिक के हिस्से में बता दी गई। गुलाबगंज तहसील में नपती कराई गई, लेकिन उसका भी हल नहीं निकला, मंगलवार शाम 4 बजे मशीन से मंदिर की जमीन नपती करने की मांग कलेक्टर से की है।