हरिद्वार: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे जयराम आश्रम, कहा- राम वोट का नहीं, आस्था का विषय है
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शुक्रवार को जयराम आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम वोट का नहीं, बल्कि आस्था का विषय है और सभी कांग्रेसियों की भगवान राम में अगाध आस्था है। लिहाजा 22 जनवरी के बाद वे कई कांग्रेस नेताओं के साथ अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को शंकराचार्य से माफी मांगनी चाहिए।