बक्सर: ज़िला पदाधिकारी ने नगर के किला मैदान समेत अन्य स्थलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Feb 7, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा किला मैदान बक्सर, पुराना बस स्टैण्ड एवं लाईट एण्ड साउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिथि गृह जाने वाले पथ को नो व्हीकल जोन बनाने हेतु बोर्ड लगाने एवं उसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया। मॉडल थाना से तड़का नाला तक पथ के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाने एवं पार्किंग के विरूद्ध करवाई होगी।