बक्सर: सरकारी नहर के जमीन पर कोई ईंट बिछा देता है, अधिकारी कहते हैं कि हमें पता हीं नहीं, जनता कहती है मैने देखा है- डाॅ अजीत
Buxar, Buxar | Feb 7, 2026 बक्सर में जमीनों का लूट मची हुई है, सरकारी नहर के जमीन पर कोई ईंट बिछा देता है, सोन नहर के अधिकारी कहते हैं कि हमें पता हीं नहीं कौन ऐसा किया है। उक्त बातें डुमरांव विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाकपा माले के नेता डाॅ अजीत कुमार सिंह ने कही। उन्होने कहा कि सभी को पता है, अखबार में भी नाम छपा है, इसलिए वहीं चल रहा है समरथ को नहीं दोष गोसाई।