बक्सर: मां गंगा की गोद में बना यज्ञमंडप बना आकर्षण का केंद्र, सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ से माहौल हुआ आध्यात्मिक
Buxar, Buxar | Feb 7, 2026 श्री गंगा धाम, कम्हरिया में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। मां गंगा तट पर चल रहे इस आयोजन में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा के अखंड हरिकीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।