बाड़मेर: सिविल डिफेंस के कार्मिकों ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट के आगे बैठे धरने पर
Barmer, Barmer | Sep 15, 2025 सिविल डिफेंस के कार्मिकों ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर 12: 30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के आगे धरने पर बैठे। सिविल डिफेंस के कार्मिकों ने बताया कि हमारी QRT टीम के छह वॉलिंटियर्स के साथ कार्मिक शाखा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया। मां बहनों की गालियां निकाली। हम यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते।