दारू: दारू में राहगीरों के लिए मुफ्त प्याऊ केंद्र शुरू, थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन
दारू में राहगीरों के लिए निशुल्क प्याऊ केंद्र शुरू, थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन। भीषण और उमस भरी गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था 'रिश्ता' के सौजन्य से दारू स्थित गुप्ता स्वीट्स के पास निशुल्क ठंडा पेयजल एवं शरबत वितरण हेतु प्याऊ केंद्र की शुरुआत बुधवार को की गई। इस प्याऊ केंद्र का विधिवत उद्घाटन दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।