हुज़ूर: जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय इलाकों में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हो हो रही जैविक खेती का अध्ययन करने मध्य प्रदेश से एक दल भेजा जाएगा|