टिमरनी: जन अभियान परिषद की बैठक सम्पन्न, टिमरनी विकासखंड के समन्वयक समेत 40 संस्थाओं ने लिया भाग
Timarni, Harda | Apr 13, 2026 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला हरदा द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आज 13 अप्रैल लगभग 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिमरनी विकासखंड के समन्वयक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लगभग 40 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।