बोध गया: बोधगया में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने अपने पूर्वजों की शांति के लिए किया त्रिपिंडी श्राद्ध
पितृपक्ष मेला महासंगम के दौरान बोधगया के धर्मारण्य वेदी पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधायक बेबी कुमारी अपने परिवार के साथ पहुंची है।उन्होंने अपने पूर्वजों की शांति और पितृदोष निवारण की कामना के साथ विधि विधान से त्रिपिंडी श्राद्ध किया है।विधायक बेबी कुमारी ने बताया कि वह हर वर्ष पितृपक्ष में बोधगया आती है और अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध पिंडदान करती है