ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर बलिया एलाइनमेंट पर रेलवे ने लिया संज्ञान, रेल मंत्री ने डुमरांव विधायक को दिया जवाब
बलिया रघुनाथपुर प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना को लेकर पहल तेज हो गई है। एलाइनमेंट को जगजीवन हॉल्ट की बजाय रघुनाथपुर से करने के प्रस्ताव पर रेलवे ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है और इसे नियमानुसार विचार के लिए स्वीकार किया है। डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में सकारात्मक संदेश मिला है।