बल्देवगढ़: संपूर्ण रस्मों के साथ बल्देवगढ़ नगर में हुआ शिव विवाह, गाजे-बाजे के साथ शिव जी के साथ पार्वती जी की हुई विदाई
बल्देवगढ़ नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर संपूर्ण रस्मों के साथ शिव जी का विवाह हुआ। रात भर शिव पार्वती विवाह में अनेक कार्यक्रमों एवं संपूर्ण रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद आज सुबह 9:00 बजे मुख्य बम्होरी तिगैला से मिश्रा मोहल्ला शंकर जी मंदिर तक शिव जी के साथ आकर्षक झांकी में पार्वती जी की विदाई की गई।जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।