बल्देवगढ़: नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर गाजे बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर आज शाम 4:00 बजे से गाजे बाजे, ढोल नगाड़े एवं आकर्षक झांकियों के साथ नगर के मिश्रा मोहल्ला से तहसील के पास शिव मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें अधिक संख्या में नगरवासी शामिल हुए। साथ ही तहसील के पास शिव मंदिर पर कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।