बल्देवगढ़: करमासन घाट में अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
करमासन घाट में अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि करमासन घाट में मृतिका रामलली विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष के द्वारा अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पति के द्वारा बताया गया कि,उसकी पत्नी करीब 10 वर्षों से बीमार चल रही थी जिस कारण से उसने आत्महत्या कर ली।