बल्देवगढ़: नगर में बाईपास सुविधा न होने से मुख्य बस स्टैंड से बम्होरी तिगैला तक 2 घंटे तक लगा रहा जाम, आवागमन हुआ प्रभावित
बल्देवगढ़ नगर में बाईपास सुविधा न होने के कारण आज शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगातार 2 घंटे तक मुख्य बस स्टैंड से बम्होरी तिगैला तक जाम लग रहा। जिसमें कई आपातकालीन वाहन भी जाम में फंसे रहे ।वहीं आवागमन प्रभावित हुआ। बाईपास सुविधा न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है जिसमें लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।