बल्देवगढ़: फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली मृतिका के शव का बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम करमासन घाट में 38 वर्षीय महिला द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मौके पर पुलिस पहुंची थी। जहां पर पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतिका रामलली विश्वकर्मा के शव को बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया था।जहां पर डॉक्टरों एवं पुलिस की निगरानी में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की सुपुर्द किया गया।