टोंक: विमंदित गृह जगदीश सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण, जानिए क्यों नाराज हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव
विमंदित गृह जगदीश सेवा संस्थान, टोंक का दिनेश कुमार जलुथरिया, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में आवासित बालकों की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, सुविधाओं, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।