खेरागढ़: खेरागढ़ के प्राइवेट स्कूल में चोरी के बाद दस्तावेजों में लगाई आग, चोर लैपटॉप और रजिस्टर लेकर हुए फरार
खेरागढ़ में दीनदयाल धाम मंदिर के पास स्थित एक निजी विद्यालय में वुधवार देर रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक लैपटॉप और छात्रों का पंजीकरण रजिस्टर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, उन्होंने स्कूल के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आग लगा दी, जिससे जरूरी अभिलेख क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य सतीश