लखनऊ: जानकीपुरम के माड़ियाव गाँव पुलिस चौकी (मौर्या भट्टा) के पास खुलेआम अवैध मादक पदार्थ बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। न्यू हेल्थ हैबिन हॉस्पिटल के सामने, मयंक ट्रेडर्स और लकड़ी फर्नीचर की दुकानों के बीच एक व्यक्ति और महिला द्वारा यह धंधा चलाने की बात कही गई है।
वीडियो व फोटो साक्ष्य भी मौजूद हैं, जिन्हें उच्चाधिकारियों को सौंपा जा सकता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
#Lucknow #Jankipuram #Upnotifications
Nawabganj, Barabanki | Jul 16, 2026