समस्तीपुर: रायपुर बुजुर्ग पंचायत, रसलपुर के वार्ड 6 में अज्ञात अपराधी ने साइकिल सवार किसान को गोली मार मौत के घाट उतारा
सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत रसलपुर स्थित वार्ड 6 में शुक्रवार की अपराधियों ने एक अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड एक निवासी गांगो राय के पुत्र सुबोध राय (45) के रूप में की गई।