नवाबगंज: बाराबंकी महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल परिसर का जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने दवा भंडार कक्ष, वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड रूम, लेबर रूम, कैंटीन और इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बात कर चिकित्सकीय सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।