कोरबा: आईसीआईसीआई बैंक पहुंची यातायात पुलिस की टीम, सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
Korba, Korba | Apr 29, 2026 सड़क सुरक्षा के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. शिविर लगाकर पुलिस द्वारा सरकारी और निजी प्रतिष्ठानो में काम करने वाले लोगों को जरुरी जानकारी दे रही हैं. इसी कड़ी में यातायात पुलिस की टीम बुधवार को टीपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंची.