कटंगी: गजपुर रोड़ में हुई मारपीट के 5 साल पुराने मामले में माननीय न्यायालय कटंगी ने 03 लोगों को सुनाई कारावास की सजा
05 साल पुराने मामले में माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी ने सुनवाई करते हुए 03 दोषियों को 01-01 वर्ष का कारावास और कुल 4500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। श्रीमती नेहा ठाकुर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यह फैसला सुनाया है।आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तु लिल्हारे, सहेन्द्र लिल्हारे और दल्लु उर्फ रविन्द्र लिल्हारे को यह सजा सुनाई गई।