हसनपुर: शिक्षिका की मौत के बाद तहसील पर परिजनों ने किया धरना, इंसाफ न मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास
हसनपुर में एक सड़क हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजनों ने एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। हादसे में एक शिक्षिका की मृत्यु हो गई थी, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई थी। परिजन स्कूल प्रबंधन पर वादे पूरे न करने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास।