कांके: अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा महा अष्टमी पर कुमारी पूजन का आयोजन
Kanke, Ranchi | Sep 30, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महा अष्टमी पर कुमारी पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें कि सनातनी परंपराओं के अनुरूप नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अनुष्ठान में लीन भक्तों द्वारा कुमारी रूप में मातृशक्ति की उपासना करना नारी शक्ति की प्रधानता को दर्शाता है।