टीकमगढ़ के ग्राम महाराजपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अहिरवार समाज के लोगों ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।