पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी में सोमवार की सुबह पानी में गिरा एक अज्ञात ई रिक्शा मिलने से आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार पतरघट मुख्य सड़क मार्ग स्थित कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी पुल से लगभग 200 मीटर उत्तर सुनसान जगह स्थित नदी किनारे पानी में गिरा एक अज्ञात ई रिक्शा पर नदी से बालू निकाल