टीकमगढ़: वार्ड 17:6 माह में उखड़ी सड़क, नपा
टीम नाराजः ठेकेदार को 7 दिन में सुधारने का अल्टीमेटम, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
टीकमगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नगर पालिका की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी अध्यक्ष अंजली शर्मा और सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने मौके पर पहुंचकर खराब गुणवत्ता वाले निर्माण पर नाराजगी व्यक्त की।