बदायूं: जगत गांव में सीएचसी पर टीबी की दवा लेने गए व्यक्ति की जिला अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के माझिया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रामेश्वर पुत्र इतवारी लाल जगत गांव सीएचसी पर टीवी के दवा लेने गए थे। कि उन्हें वहां अचानक खून की उल्टियां होने लगी। तो उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। परिजन रामेश्वर के शव को जिला अस्पताल के शव वाहन से घर ले गये।