बदायूं: इंदिरा चौक स्थित रामायनी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के पिनारा गांव के रहने वाले जसवीर अपनी पत्नी दुर्बेशा के साथ थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बावट गांव में अपनी ससुराल में रह रहा है। 27 वर्षीय दुर्बेशा के गौवंश ने लात मार दी। जिससे उसका पैर सूज गया। वह डॉक्टर को दिखाने आई थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उसके गलत इंजेक्शन लगा दिया। 2 मिनट बाद उसे उल्टी आई जिसके बाद दुर्बेशा की मौत हो गई।