भोगांव: भोगांव उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा कराने आए दंपति के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
भोगांव स्थित उप-निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय परिसर में बैनामा कराने आए एक ग्रामीण दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ज़मीन के बैनामे से जुड़े विवाद को लेकर दबंग युवकों ने दंपति के साथ खुलेआम हाथापाई और मारपीट की, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।