बिलासपुर: फिल्मी अंदाज में की गई छापामार कार्रवाई, ग्रामीण बनकर पहुंची पुलिस ने 210 लीटर महुआ शराब किया ज़ब्त
शुक्रवार को शाम 6:00 बजे मिली जानकारी,ग्रामीण बनकर पहुंची पुलिस, 210 लीटर महुआ शराब जब्त, बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के धौराकोना गांव में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रेड कार्रवाई कर पंचराम धनुहार और बहोरन सिंह धनुहार को गिरफ्तार किया। रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस ग्रामीणों के भेष में पहुंची और 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, बर्तन और अन्य चीज जप्त हुई!