नवादा: नवादा में मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने 20 केंद्रों का लिया जायजा
Nawada, Nawada | Jul 12, 2026 नवादा जिला मुख्यालय के 20 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कन्हाई इंटर विद्यालय, के.एल.एस. कॉलेज और मध्य विद्यालय केंदुआ समेत कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण की गई है।