पटियाली: तैयबपुर में सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुइनुद्दीनपुर टीम ने पहला मैच जीता
कासगंज के सिढपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर में रविवार रात सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बसपा नेता जुनैद मियां ने फीता काटकर किया। पहले मैच में मुइनुद्दीनपुर टीम ने सहावर को हराया। सहावर ने 10 ओवर में 52 रन बनाए, जबकि मुइनुद्दीनपुर ने 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास के जरूरी बताया।